बीजेपी मेरी माँ के बारे में झूठ बोलती रही है, अब वो सच बता रही हैं, सोनिया गांधी के संस्मरण पर हुए हमले को लेकर प्रियंका गांधी ने किया पलटवार
वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर सोनिया गांधी के खिलाफ झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि संस्मरण में उन्होंने सच लिखा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर जनता के प्रति जवाबदेही न रखने और विरोध प्रदर्शनों को दबाने का भी आरोप लगाया। वायनाड दौरे पर उन्होंने दिवंगत पद्म श्री चेरुवयाल रमन के परिजनों से मुलाकात की।



























































