मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पानी छिड़ककर बदल रहे AQI डेटा, Saurabh Bharadwaj का Delhi सरकार पर वार
दिवाली के बाद दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई और CPCB के अनुसार AQI 400 दर्ज किया गया। इस बीच AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पानी छिड़ककर और उन्हें दूर-दराज शिफ्ट कर AQI आंकड़ों में हेरफेर कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा है।



























































