दिवाली के बाद 371 पहुंचा Delhi AQI, धुंध के बीच AAP-BJP में छिड़ा घमासान
दिवाली के बाद दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंचे प्रदूषण को लेकर आप और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर मॉनिटरिंग स्टेशनों से छेड़छाड़ कर एक्यूआई डेटा में हेरफेर करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण स्तर वास्तव में 3,000 के पार पहुंच गया था।



























































