Delhi में प्रदूषण से राहत नहीं, 22 स्टेशनों पर AQI 400 पार और औसत 366 दर्ज
दिल्ली में औसत AQI 366 के साथ वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है, जबकि 22 केंद्रों पर यह 400 के पार पहुंच गया। प्रदूषण पर रोक के लिए दिल्ली-एनसीआर में GRAP के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू की गई हैं। इसके तहत निर्माण कार्यों और BS-III पेट्रोल व BS-IV डीजल वाहनों पर सख्त प्रतिबंध है।



























































