Delhi Police का बड़ा फैसला: रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, 50 हजार लोगों की सीमा और समय तय
इस प्रस्तावित नियमावली के तहत मैदान में अधिकतम 50,000 लोगों के जुटने की सीमा तय की गई है और कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। अक्टूबर महीने में जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने और इसके विकल्प के रूप में रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान तथा सीबीडी (CBD) मैदान को नामित किए जाने के बाद यह नया प्रशासनिक ढांचा तैयार किया गया है।



























































