Shimla के धामी में एक-दूसरे पर बरसे पत्थर, 400 साल पुरानी अनोखी परंपरा जीवंत
शिमला के धामी में सदियों पुरानी पारंपरिक पत्थर का खेल रस्म आयोजित हुई। इस उत्सव में दो समूह एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते हैं और घायल प्रतिभागी का रक्त देवी भद्रकाली को अर्पित किया जाता है। प्राचीन काल में नरबलि के विकल्प के रूप में शुरू हुई इस ऐतिहासिक परंपरा को ग्रामीण आज भी पूरी आस्था से निभा रहे हैं।



























































