US-Iran Conflict | '301% महंगाई के साथ ईरान पतन की राह पर..., अमेरिका-ईरान में छिड़ी ज़बानी जंग, इज़राइल का दांव भी सख्त
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यदि तेहरान के परमाणु कार्यक्रम और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (होर्मुज जलडमरूमध्य) को फिर से खोलने को लेकर जारी बातचीत में सकारात्मक प्रगति होती है, तो अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई करने की संभावना "बहुत कम" है।



























































