Eknath Shinde बोले Hospital में भी Sharad Pawar को सता रही किसानों और सूखे की चिंता
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एनसीपी नेता शरद पवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना। शिंदे ने बताया कि पवार के सभी मेडिकल पैरामीटर सामान्य हैं और उन्हें जल्द छुट्टी मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में भी पवार किसानों की समस्याओं को लेकर चिंतित रहे।



























































