त्योहारों से पहले FSSAI का देशव्यापी एक्शन, 82 करोड़ रुपये का मिलावटी सामान जब्त
त्योहारों पर मिलावटखोरी रोकने के लिए एफएसएसएआई ने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच देशभर में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान 56,431 प्रतिष्ठानों की जांच कर 81.80 करोड़ रुपये मूल्य के 3,279.57 टन अमानक व प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद जब्त किए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर कई प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द और निलंबित कर उन्हें सील किया गया।



























































