EVM में खराबी और फर्जी वोटर, Gaurav Gogoi ने चुनाव में धांधली के 10 तरीके गिनाए
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर भाजपा को चुनावी फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने SIR, परिसीमन, इलेक्टोरल बॉन्ड और EVM सहित 10 अनियमितताओं का हवाला दिया। विपक्षी INDIA गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया को वापस लेने की मांग की है।



























































