फिर जेल गए आजम खान, MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला, चेहरे पर उदासी-लब रहे खामोश
गाजियाबाद की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समाजवादी पार्टी नेता आजम खान को दस दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आदेश के बाद उन्हें डासना जेल ले जाया गया, जहां वे 26 नवंबर तक रहेंगे। प्रवर्तन निदेशालय जौहर यूनिवर्सिटी निर्माण में सरकारी फंड के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रहा है।



























































