Gold और Crude Oil के महंगे Import से अक्टूबर में भारत का व्यापार घाटा बढ़ा
अक्टूबर में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 39.88 अरब डॉलर के एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। दिवाली से पहले सोने की खरीदारी और महंगे कच्चे तेल के आयात ने खर्च बढ़ाया, हालांकि वस्तुओं का निर्यात भी रिकॉर्ड स्तर पर रहा। अमेरिका, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड के साथ होने वाले व्यापार समझौतों से निर्यात को मजबूती मिलने की उम्मीद है।



























































