मनीला हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, गूंजे ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर फिलीपींस के मनीला पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपनी इस यात्रा के दौरान वह आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलनों में भाग लेंगे तथा राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। स्थानीय भारतीय समुदाय ने उनके आगमन पर भारी उत्साह जताया है।



























































