Himachal में नहीं बिकेगी कोई सरकारी संपत्ति, Peterhoff विवाद पर बोले CM Sukhu
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार कोई सार्वजनिक संपत्ति नहीं बेचेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐतिहासिक पीटरहॉफ को बेचने के बजाय वहां सौ कमरों की नई सुविधा बनाई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने आगामी विधानसभा सत्र में विपक्ष से सार्थक चर्चा करने का आग्रह किया।



























































