498.58 करोड़ रुपये के नए इंजन, INS Betwa को और कितना खूंखार बनाने वाली है मोदी सरकार
रक्षा मंत्रालय ने युद्धपोत आईएनएस बेतवा के आधुनिकीकरण के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ 498.58 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है। इसके तहत पोत के भाप आधारित प्रोपल्शन सिस्टम को आधुनिक डीजल इंजन से बदला जाएगा और हथियार प्रणालियां अपग्रेड होंगी। इससे युद्धपोत की क्षमता मजबूत होगी और 50 से अधिक एमएसएमई को काम मिलेगा।



























































