IMD Warning: आंध्र प्रदेश और Yanam तट की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, भारी बारिश का अनुमान
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव 20 नवंबर तक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान बनकर आंध्र प्रदेश और यनम के तट को पार करेगा। इस दौरान 120 से 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इसके प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है।



























































