Egypt में Indian Startups को मिलेंगे नए अवसर, निवेश बढ़ाने को मिलेगा Golden License
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और मिस्र के स्टार्टअप इकोसिस्टम के बीच मजबूत सहयोग पर जोर देते हुए इसे दोनों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, फिनटेक और एग्रीटेक में साझेदारी की संभावनाएं जताईं। वहीं, मिस्र ने भारतीय निवेश आकर्षित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन और अनुकूल कारोबारी माहौल देने का भरोसा दिलाया।



























































