Indo-China Border Tension 2026 | अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का बड़ा बयान, 'सरहद की अलग-अलग धारणाओं के कारण होती हैं उल्लंघन की घटनाएं
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोमवार को कहा कि भारत-चीन सीमा पर सरहद की अलग-अलग धारणाओं के कारण दोनों ओर से ‘उल्लंघन’ की घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति सामान्य है और भारतीय बल प्रभावी तरीके से देश की सुरक्षा कर रहे हैं।



























































