वो बहुत दयालु और मेहनती हैं, PM मोदी के फैन हुए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा!
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें एक अच्छा वक्ता और मेहनती इंसान बताया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर पीएम मोदी बेहद मिलनसार व दयालु हैं और उनके बीच कोई निजी मतभेद नहीं है। पित्रोदा ने स्पष्ट किया कि मोदी से उनके सभी मतभेद केवल वैचारिक हैं, व्यक्तिगत नहीं।



























































