US Dollar के मुकाबले Rupee सात महीने के उच्चतम स्तर 93.70 पर पहुंचा
सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.70 के स्तर पर पहुंचकर सात महीने के उच्चतम स्तर पर आ गया। पिछले हफ्ते विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी बाजार में 4 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया। साथ ही ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 20 प्रतिशत की भारी गिरावट से घरेलू मुद्रा को तगड़ा समर्थन मिला।



























































