Instagram Grey Tick: क्या ग्रे टिक दिखने के बाद गिर रही है आपकी रीच? जानें क्या है पूरा मामला
इंस्टाग्राम पर दिखाई देने वाला ग्रे टिक कोई नया आधिकारिक वेरिफिकेशन बैज नहीं है। दरअसल, यह मेटा वेरिफाइड सब्सक्रिप्शन से जुड़ा एक संकेत है, जो यूजर्स को पेड वेरिफिकेशन की सुविधा की जानकारी देता है। यानी जिन अकाउंट्स पर यह विकल्प दिखाई दे रहा है, वे मेटा वेरिफाइड प्लान के लिए पात्र हो सकते हैं।



























































