पैसे भेजने के लिए बैंक अकाउंट जरूरी नहीं? RBI के नए मनी ट्रांसफर नियम समझें
आरबीआई के घरेलू धन हस्तांतरण नियमों के तहत बिना बैंक खाते वाले लोग भी शाखा में नकद जमा करके किसी खाते में 50,000 रुपये तक भेज सकते हैं। एटीएम या बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के जरिए प्रति लेनदेन अधिकतम 5,000 रुपये भेजे जा सकते हैं। वहीं बिना खाते वाला व्यक्ति एक बार में 10,000 रुपये तक नकद प्राप्त कर सकता है।



























































