नई सरकार बनाने के लिए मिला न्योता, क्या Benjamin Netanyahu का खेल बिगाड़ पाएंगे Gadi Eisenkot?
इजरायल में त्रिशंकु नतीजों के बाद राष्ट्रपति ने पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का न्योता दिया है। बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटों तक पहुंचने के लिए उन्हें अरब या रूढ़िवादी दलों का समर्थन लेना होगा। यदि वह तय 42 दिनों में सरकार बनाने में विफल रहते हैं, तो बेंजामिन नेतन्याहू को मौका मिल सकता है।



























































