Jammu के Shiv Market में आग से 40 दुकानें खाक, PDP Chief ने की तुरंत Financial Relief की मांग
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने जम्मू रेलवे स्टेशन के पास स्थित शिव मार्केट का दौरा कर आग से प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने 26 अक्टूबर को लगी आग में 35 से 40 दुकानें जलने पर दुख जताया और छोटे व्यापारियों के भारी नुकसान का हवाला दिया। मुफ्ती ने सरकार से अपील की कि दुकानदारों को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए।



























































