MP के दाही और खंडवा में होंगे बड़े आयोजन, Birsa Munda जयंती पर BJP चलाएगी सफाई अभियान
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को राष्ट्रव्यापी जनजाति गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत 14 नवंबर से स्वच्छता अभियान, दीपोत्सव और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में विभिन्न आयोजनों की शुरुआत होगी। इस अवसर पर 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आदिवासी समुदाय को संबोधित करेंगे।



























































