दीवाली पर पंजाब में खेतों में आग की घटनाएं 125 से 1200 पहुंची, दिल्ली सरकार ने इसे साजिश बताया
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि पंजाब के खेतों में जानबूझकर आग लगाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि दीवाली की रात पराली जलाने के मामले अचानक 1,200 हो गए, जो एक साजिश है। मिश्रा ने इस मामले में आप नेताओं की भूमिका की जांच और उनके फोन रिकॉर्ड खंगालने की मांग की।



























































