E20 सीमा से ज्यादा मिला इथेनॉल तो सील होंगे Petrol Pump, केरल सरकार की चेतावनी, सैंपल जांच के लिए भेजे
कर्नाटक में पेट्रोल में तय सीमा से अधिक इथेनॉल मिलने के आरोपों और शिकायतों के बाद केरल सरकार ने चार जिलों में जांच शुरू की है। प्रयोगशाला भेजे गए पेट्रोल नमूनों की रिपोर्ट 10 दिनों में आएगी। सरकार ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पेट्रोल पंप सील कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



























































