Star Classification खारिज तो Bar License रिन्यू नहीं होगा, Kerala High Court में रुख साफ
केरल के आबकारी मंत्री एम. लिजू ने कहा है कि जिन होटलों के स्टार वर्गीकरण आवेदन केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने खारिज कर दिए हैं, उनके बार लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होगा। राज्य सरकार उच्च न्यायालय में भी यही रुख अपनाएगी। अधिकारियों से ऐसे होटलों की सूची मांगी गई है, जिसके बाद सरकार इस पर अंतिम फैसला लेगी।



























































