बिक्री घटने के डर से McDonald's और KFC ने टाली Price Hike, मुनाफे पर पड़ा असर
भारत में बढ़ती महंगाई और कच्चे माल की ऊंची लागत ने उपभोक्ता कंपनियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बिक्री प्रभावित होने की आशंका के चलते मैकडॉनल्ड्स, केएफसी, पिज्जा हट और नेस्ले जैसी कंपनियां दाम बढ़ाने से बच रही हैं। हालांकि, कमजोर मांग के बीच लागत का बोझ न बढ़ाने से कंपनियों के मुनाफे पर भारी दबाव पड़ रहा है।



























































