Kulgam Terrorist Attack | नए आतंकी संगठन ने ली कुलगाम में CRPF पर हुए हमले की जिम्मेदारी, RSS और 'हिंदुत्व शासन' को दी विनाशकारी हमलों की धमकी
बुधवार दोपहर को कुलगाम जिले के मीर बाजार के पास अखरान इलाके में स्थित एक सुरक्षा चौकी (चेकपोस्ट) पर आतंकवादियों ने दुस्साहसिक हमले को अंजाम दिया था। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए आतंकियों ने ड्यूटी पर तैनात CRPF के जवानों पर अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।



























































