Lakshmi Venu ने पिता Venu Srinivasan से TVS परिवार की संयुक्त संपत्ति में मांगा बराबर हक
टीवीएस समूह के कारोबारी वेणु श्रीनिवासन की बेटी लक्ष्मी वेणु ने पारिवारिक संपत्तियों के बंटवारे के लिए पिता को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत पैतृक संपत्ति में बेटियों के बराबर अधिकार का हवाला दिया। इस कानूनी मांग में मां मल्लिका श्रीनिवासन ने भी लक्ष्मी वेणु का समर्थन किया है।



























































