Madhya Pradesh में दिवाली की रात आग लगने की दो भीषण घटनाओं में 12 लोगों की मौत, मरने वालों में दो महीने का मासूम भी शामिल
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक तीन मंजिला इमारत में स्थित क्रॉकरी की दुकान में आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्य जिंदा जल गए, जिनमें दो महीने का एक बच्चा भी शामिल था। यह घटना सोमवार आधी रात के आसपास बरही कस्बे में हुई। आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग की टीम समय रहते अंदर फंसे लोगों को नहीं बचा सकी।



























































