8 दिन की CBI रिमांड खत्म, Mahadev App मामले में सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक जेल में रहेगा
महादेव बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को सीबीआई रिमांड खत्म होने पर अदालत ने न्यायिक हिरासत में रायपुर जेल भेज दिया है। ओमान से प्रत्यर्पित किए गए चंद्राकर पर अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क चलाने का आरोप है। इस मामले में सीबीआई के साथ प्रवर्तन निदेशालय भी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है।



























































