Pakistan में बड़ा आतंकी हमला, 11 पुलिसकर्मियों की गई जान
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट जिले में आतंकियों ने पुलिस के काफिले पर घात लगाकर भीषण हमला किया। इस हमले में एक डीएसपी और सब इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक जवान घायल हुए। हमलावरों ने पुलिस की पांच गाड़ियां भी जला दीं, जो क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर बढ़ते हमलों को दर्शाता है।



























































