Giriraj Singh का Congress अध्यक्ष पर वार, बोले- Gandhi परिवार के मुखपत्र हैं खड़गे
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिवाली को खुशियों की ईद कहने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कड़ी आलोचना की और उन्हें गांधी परिवार का मुखपत्र बताया। भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने खड़गे का बचाव करते हुए कहा कि ईद खुशी का प्रतीक और रूपक है।



























































