Temple डिवाइस के वैज्ञानिक दावों पर विवाद, Deepinder Goyal के प्रोडक्ट पर डॉक्टरों ने उठाए सवाल
इटरनल के संस्थापक दीपिंदर गोयल का नया पहनने वाला उपकरण टेंपल वैज्ञानिक दावों को लेकर विवादों में घिर गया है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने मस्तिष्क में रक्त संचार मापने के दावों पर पर्याप्त सबूत न होने की बात कही है। इस पर गोयल ने स्पष्ट किया कि यह कोई चिकित्सा उपकरण नहीं बल्कि फिटनेस और एआई आधारित उत्पाद है।



























































