Mohammad Lateef Bhat कौन है? Kulgam में CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले में लश्कर-ए-तैयबा के इस वांछित आतंकी का हाथ होने का शक
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए एक दुस्साहसिक हमले को अंजाम दिया। मीर बाजार के पास अखरान इलाके में AK-47 राइफलों से लैस दो आतंकियों ने ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।



























































