Moody's: US और China से बेहतर संभलेगा भारत का कर्ज, मजबूत रहेगा Primary Balance
मूडीज रेटिंग्स के अनुसार, भारत और इंडोनेशिया जैसी अर्थव्यवस्थाओं के दम पर उभरते बाजारों में 2026 तक आर्थिक वृद्धि दर स्थिर बनी रहेगी। एजेंसी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ता कर्ज चिंता का विषय है, लेकिन भारत का मजबूत प्राथमिक राजकोषीय संतुलन उसके कर्ज-जीडीपी अनुपात को स्थिर या कम करने के लिए पर्याप्त है।



























































