Trump से नहीं हो पाया तो मोदी ने जेलेंस्की को फोन घुमाया, रूस-यूक्रेन युद्ध पर अब क्या समझाया?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत कर संघर्ष को कूटनीति से सुलझाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने शांति प्रयासों में योगदान देने की तत्परता और भारत के मानव-केंद्रित दृष्टिकोण पर जोर दिया। साथ ही, दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा की।



























































