Kangana Ranaut के खिलाफ BNS की धाराओं में FIR, Naresh Chauhan बोले- BJP स्थिति साफ करे
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने गांधी परिवार पर विवादित बयानों को लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत की कड़ी आलोचना की। शिमला में कंगना पर दर्ज एफआईआर के बाद उन्होंने कहा कि पब्लिसिटी के लिए दिए गए ऐसे बयान हिमाचल की संस्कृति के खिलाफ हैं और भाजपा को इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।



























































