Rouse Avenue Court: NIA ने लाल किला ब्लास्ट में साजिश के दिए सबूत, 17 नवंबर को अगली सुनवाई
राउज एवेन्यू कोर्ट में लाल किला कार धमाके के आरोपी मुजम्मिल शकील और शाहीन सईद के खिलाफ आरोपों पर बहस हुई। बचाव पक्ष ने दलील दी कि धमाके से पहले गिरफ्तार होने के कारण उनका कार खरीद या साजिश से कोई संबंध नहीं है। वहीं, एनआईए ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ साजिश के पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।



























































