LTCG Tax में बदलाव पर Budget से पहले फैसला मुश्किल, CBDT ने दी जानकारी
सीबीडीटी अध्यक्ष रवि अग्रवाल के अनुसार लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स में बदलाव के प्रस्तावों पर चर्चा जारी है, लेकिन बजट से पहले फैसला संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि इस साल आयकर रिफंड 25 फीसदी बढ़ा है। सरकार को वित्त वर्ष 2026-27 में 26.97 लाख करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष कर संग्रह की उम्मीद है।



























































