उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भीषण सड़क हादसा: डंपर ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में बच्ची समेत 3 की मौत, 5 घायल; 3 साल की मासूम बाल-बाल बची
राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित सोनिया विहार इलाके में गुरुवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक और यात्री ऑटो-रिक्शा के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में एक मासूम बच्ची और दो पुरुषों समेत कम से कम तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।



























































