NSE प्रमुख Ashishkumar Chauhan ने कहा, घरेलू बचत और Foreign Investment से बढ़ेगी Growth
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख आशीषकुमार चौहान ने आने वाले साल में भारतीय आर्थिक वृद्धि और तेज होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने घरेलू बचत, मजबूत कर संग्रह और विदेशी निवेशकों के बढ़ते रुझान को इसका आधार बताया। इसके साथ ही उन्होंने निवेशकों को जल्द मुनाफे के लालच से दूर रहकर लंबी अवधि के निवेश की सलाह दी।



























































