Ola App पर बुकिंग से पहले Tip मांगने पर CCPA ने लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने कैब सेवा प्रदाता ओला पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने यात्रा से पहले ऐप पर टिप मांगने वाले संदेशों को भ्रामक और अनुचित व्यापार तरीका माना। इसके साथ ही ओला को बुकिंग से पहले अतिरिक्त भुगतान मांगने वाले सभी विकल्प तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया है।



























































