Omar Abdullah ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, अनंतनाग में मांगा वंदे भारत का स्थायी स्टॉप
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अनंतनाग स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव स्थायी करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि हालिया प्रायोगिक ठहराव को यात्रियों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। मुख्यमंत्री के अनुसार इस फैसले से दक्षिण कश्मीर में कनेक्टिविटी सुधरेगी तथा स्थानीय व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।



























































