Akhilesh Yadav ने नहीं दिया भाव तो Owaisi और Chandrashekhar Azad ने उतारी गठबंधन की नाव, वोटकटवों का गठजोड़ क्या सीटें भी जीत पायेगा?
एक तरफ ओवैसी हैं, जिनकी राजनीति मुस्लिम पहचान, राजनीतिक हिस्सेदारी और संवैधानिक अधिकारों के मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है। दूसरी तरफ चंद्रशेखर आजाद हैं, जो दलित राजनीति में खासकर युवाओं और बहुजन समाज के बीच अपनी स्वतंत्र पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।



























































