Pakistan-China का हजारों करोड़ का हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट स्वाहा, जानें वजह
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में तरबेला डैम की पांचवीं विस्तार परियोजना में सुरक्षा बांध टूटने से पानी टनल में घुस गया। इस हादसे के बाद निर्माण कार्य अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। हालांकि, वहां मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और अधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।



























































