पाकिस्तान की टीवी एंकर राबिया अहसान की गोली मारकर हत्या, पति को उठा ले गई पुलिस
पाकिस्तान के रावलपिंडी में टीवी एंकर राबिया अहसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस पूछताछ में उनके पति अहसान ताहिर खान ने हत्या की बात कबूल कर ली, हालांकि उसने गोली गलती से चलने का दावा किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हथियार बरामद कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



























































