17 दिन फरार रहने के बाद TMC MLA परेशराम दास गिरफ्तार, रेप और धमकी के लगे हैं गंभीर आरोप
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधायक परेशराम दास को बलात्कार और धोखाधड़ी के आरोपों में कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। वह एक महिला द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद से लगभग 17 दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें तब हिरासत में लिया जब वे मुंबई जाने वाली उड़ान में सवार होने की तैयारी कर रहे थे।



























































